कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने 4 विभागों के जिलाध्यक्षों को दिये नियुक्ति पत्र

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने 4 विभागों के जिलाध्यक्षों को दिये नियुक्ति पत्र

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने जिला कार्यकारिणी के 04 विभागों / प्रकोष्टों जिलाध्यक्षों के अनुमोदित मनोनयन / नियुक्ति पत्र प्रदान कर कार्यालय में सभी का स्वागत किया।
मनोनीत / नियुक्त जिलाध्यक्षों में सेवा निबृत प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह बिष्ट को जिलाध्यक्ष ‘बुद्धिजीवी प्रकोष्ट’, मो0 स्वाले जिलाध्यक्ष ‘अल्पसंख्यक प्रकोष्ट’, सेवानिवृत्त BRC समन्वयक / पूर्व जिला मंत्री प्रा0 शि0 संघ श्री प्रेम सिंह पयाल को जिलाध्यक्ष ‘शिक्षक प्रकोष्ट’, श्री सुदीप घिल्डियाल को जिलाध्यक्ष ‘सांस्कृतिक प्रकोष्ट’ सम्मिलित हैं।
इस अवसर पर चारों प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों ने कांग्रेस पार्टी के निर्देशित कार्यक्रमों एवम प्रकोष्ट बिशेष के तय कार्यक्रमों से जनता से जुड़ने में पूर्ण मनोयोग से सहभागिता के लिए जनता में जागरूकता लाकर कांग्रेस को मजबूत करने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य शेष प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों और जिला कार्यकारिणी का विस्तार जल्दी किया जाएगा।
आजबके कार्यक्रम में रमेश चन्द्र खंतवाल (बरिष्ट उपा) उपाध्यक्ष -बीरेंद्र सिंह रावत, गोपाल सिंह गुसाईं, विनोद रावत, मा0 पार्षद नईम अहमद, गुड्डु सिंह चौहान (प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस) नरेंद्र सिंह नेगी (पूर्व प्रधान) अमित राज सिंह (पूर्व अध्यक्ष यू.कां.) जिला सचिव – कृपाल सिंह नेगी, सन्दीप रावत, राजीव जखमोला, विजय नेगी, अनिल चौधरी, चंद्रमोहन सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह गुसाईं, राजा आर्य आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मीडिया कोर्ड.ने. बलबीर सिंह रावत (बरिष्ट उपा) ने किया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *