कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने बड़कोट गांव की सड़क का किया उद्घाटन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने बड़कोट गांव की सड़क का किया उद्घाटन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। आज रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद डबराल ने जिलापंचायत क्षेत्र गुमलगाव के बड़कोट गांव के लिए जिला पंचायत निधि से बनी सड़क का उद्घाटन किया। इस सड़क की मांग ग्रामीण वर्षों से कर रहे थे। आज जब इस सड़क का उद्घाटन हुआ तो ग्रामीण खुशी से झूम उठे। अपने सम्बोधन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने ग्रामीणों को आस्वस्त किया कि भविष्य में भी ग्रामीणों की मांगो पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाएगा।

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *