कांग्रेस ने अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडिल मार्च

कांग्रेस ने अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडिल मार्च

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। सोमवार को सांय कोटद्वार जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिनोद डबराल एवम महिला जिला कांग्रेस की अध्यक्ष रश्मि पटवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने अंकिता भण्डारी को त्वरित न्याय दिलाने, जघन्य हत्याकांड की CBI जांच कराने, अंकिता की हत्या का कारण बने VIP के नाम का खुलासा करने, अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे उसके माता- पिता के सहयोगियों के उत्पीड़न बंद करने आदि मांगों को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय मालवीय उद्यान कोटद्वार से ऐतिहासिक झंडाचौक तक विशाल कैंडिल मार्च निकाला।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जहां देश को शर्मसार करने वाली मणिपुर की घटना पर देश के प्रधानमंत्री ने केवल इसलिए चुप्पी साधी है कि मणिपुर में भाजपा की सरकार है। वहीं उत्तराखंड की भाजपा सरकार अंकिता हत्या की इसलिए CBI जांच नही कर रही कि हत्यारोपी पुलकित आर्य भाजपा के प्रभावशाली नेता का पुत्र है। जिससे कि अंकिता के बृद्ध माता- पिता को अभी तक न्याय नही मिल पा रहा है।
वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अंतिम समय तक अंकिता को न्याय दिलाने के लिए उसके माता -पिता के साथ खड़ी रहेगी।
आज कार्यक्रम में रमेशचंद्र खंतवाल, गोपाल सिंह गुसाईं, रंजना रावत (पूर्व प्रदेश महामंत्री) बलबीर सिंह रावत (उपाध्यक्ष) नंदन सिंह रावत, प्रवेश रावत, पूर्व पार्षद -आशा चौहान, बीना नेगी, नीलम रावत (प्रदेश सचिव) सुधा असवाल (महानगर अध्यक्ष) शंखेश्वर प्रसाद सेमवाल ( प्रदेश उपाध्यक्ष) पूर्व सैनिक) सुनीता बिष्ट (ब्लाक अध्यक्ष दुगड्डा) बिमलेश नेगी, संगीता बिष्ट, सरिता रावत, मीना नेगी, कमला, मन्जू, ऊषा, अमितराज सिंह, चंद्रमोहन सिंह रावत, विनोद नेगी, कृपाल सिंह नेगी, राजीव जखमोला, गबर सिंह रावत,अमित नेगी, जावेद, प्रदीप नेगी आदि सैकड़ों कांग्रेसी सम्मलित थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *