कांग्रेस ने निकाय चुनावों में वोटर लिस्टों में नाम कटने को लेकर की समीक्षा बैठक

कांग्रेस ने निकाय चुनावों में वोटर लिस्टों में नाम कटने को लेकर की समीक्षा बैठक

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी AICC की पहल पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस PCC के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा उत्तराखंड में हुए निकाय चुनावों में प्रदेश सरकार की सह पर वोटर लिस्टो से व्यापक स्तर पर वोटर के नाम काटे जाने को लेकर “मेरा वोट मेरा अधिकार” के जारी अभियान की एक समीक्षा /प्रगति बैठक कांग्रेस कार्यालय मालवीय उद्यान कोटद्वार में जिलाध्यक्ष बिनोद डबराल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

समीक्षा बैठक में अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकारी साजिशन जिन वोटरों के नाम निकाय चुनावों में काटे गए हैं उनसे व्यक्तिगत संपर्क कर शाक्ष्य जुटाने का काम प्रगति पर है और 400 वोटर की जानकारी हासिल कर ली गई है जिनके नाम जानबूझकर निकाय चुनावों में वोटर लिस्ट से काटे गए हैं, साथ ही सूचनाधिकार अधिनियम के तहत भी कार्य प्रगति पर है। जल्दी ही जवाबदेही की जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही की जाएगी, यह गंभीर स्थिति है कि अकेले कोटद्वार नगर निगम चुनावों में 10000 (दस हज़ार) के लगभग वोटर के नाम काटे गए हैं।
जिलाध्यक्ष विनोद डबराल एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि नाम काटे गए वोटर का विवरण शाक्ष्य सहित उपलब्ध कराने में आवश्यक सहयोग प्रदान कर पार्टी के निर्देशों का परिपालन सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, रंजना रावत (पूर्व मेयर प्रत्याशी ) बलबीर सिंह रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, दलीप रावत, बीरेंद्र सिंह रावत एवं गोपाल सिंह गुसाईं (उपाध्यक्ष) शीला भारती, बिमलेश नेगी एवं लक्ष्मी चौहान (जिला उपाध्यक्ष ) मनोज बिष्ट (जिला प्रवक्ता) पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी, कै. शैलेन्द्र सिंह, चन्द्रमोहन रावत, मानवर सिंह रावत, कृपाल सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, योगेन्द्र सिंह चौहान, गबर सिंह नेगी, रंजन जखमोला, जावेद हुसैन, राजा आर्य, जगदीश सिंह, त्रिभुवन सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *