कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी को किया याद

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी को किया याद

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। बुधवार को कोटद्वार महानगर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व0नारायण तिवारी को महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल  व कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत की उपस्थिति में उन्हें उनके जन्मदिन व पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि 18 अक्टूबर 1925 को नैनीताल में जन्मे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी उन राजनेताओं में शामिल रहे जिन्हें अर्थनीति कूटनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति की बेहतर समझ थी, उनकी गिनती सियासत के माहिर खिलाड़ियों में की जाती थी कई दशक के लंबे कार्यकाल के दौरान वे राज्यपाल ,केंद्र में वित्त और विदेश मंत्री से लेकर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जैसे पदों पर विराजमान रहे ,
उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत इलाहाबाद छात्र संघ के अध्यक्ष पद से की थी
इस कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रावत पूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र बिष्ट सेवा दल के अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, प्रदेश सचिव बृजपाल सिंह नेगी ,राजा पवार चंद्र मोहन सिंह रावत गणेश नेगी सुदर्शन सिंह प्रकाश लाखेड़ा व युवा कांग्रेस के युवा नेता शामिल हुए।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *