कांग्रेस ने पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री चन्द्र मोहन सिंह नेगी को किया याद

कांग्रेस ने पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री चन्द्र मोहन सिंह नेगी को किया याद

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कांग्रेस ने पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री चन्द्र मोहन सिंह नेगी को उनके जयंती पर याद किया। चन्द्र मोहन सिंह नेगी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए उन्होंने उनके विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। कहा कि पूर्व मंत्री व सांसद की पर्वतीय विकास के लिए एक अलग सोच थी उन्होंने पर्वतीय संरचना के अनुरूप पहाड़ के लिए योजनाएं बनाई। जिससे उत्तराखंड के विकास में नए आयाम स्थापित हुए। कहा कि तत्कालीन समय में उनका नारा उत्तराखंड मेरा जुनून आंदोलनकारियों के लिए प्रेरणादायी साबित हुआ। इस अवसर पर चंद्रमोहन खर्कवाल, विजय नारायण सिंह, संजय मित्तल, विजय रावत, बलबीर सिंह रावत, रूपेंद्र सिंह नेगी के अलावा सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *