कांग्रेस ने ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली’ को 46 वीं पुण्यतिथि पर किया याद

कांग्रेस ने ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली’ को 46 वीं पुण्यतिथि पर किया याद

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार में स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों में अग्रणीय पेशावर काण्ड के नायक ‘बीर चंद्र सिंह गढ़वाली’ 46 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सृद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में ‘बीर चंद्र सिंह गढ़वाली’ के महान योगदान को स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दीवा डांडा (ग्राम-मासों ) थैलीसैण (पौड़ी गढ़वाल) उत्तराखण्ड में 25 दिसंबर 1891 को जन्मे ‘गढ़वाली’ जी ने 20 अप्रैल 1930 को राष्ट्रपिता गांधी जी के द्वारा चलाए गए ‘सबिनय अबिज्ञा आंदोलन’ के बीच पेशावर (वर्तमान पाकिस्तान में) भारतीय पठान अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बनाकर एकत्रित थे और अंग्रेजी हुकूमत ने गढ़वाल राइफल की यूनिट 2/8 के नायक ‘बीर चंद्र सिंह गढ़वाली’ को निहत्थे भारतीय पठानों पर गोली चलाने का आदेश दिया, तो उन्होंने निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से इनकार कर दिया। गढ़वाली जी के देशभक्ति से ओत- प्रोत जज्बे ने आजादी के दीवाने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में नये उत्साह का सृजन किया, जो आज भी इतिहास के पन्नो में दर्ज है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बिनोद डबराल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री रंजना रावत, बलबीर सिंह रावत, गोपाल सिंह गुसाईं, दलीप सिंह रावत, प्रेम सिंह पयाल, विनोद रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, चन्द्र मोहन रावत, मनोज बिष्ट, कै . शैलेन्द्र सिंह, प्रवेश रावत, शीला भारती, लक्ष्मी चौहान, विमलेश नेगी, ज्योति, प्रदीप नेगी, महावीर सिंह नेगी, जावेद हुसैन, विनोद नेगी, विजयलक्ष्मी, प्रेरणा जी आदि सम्मिलित थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *