कांग्रेसियों ने दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया राहुल गांधी का 55 वां जन्मदिन

कांग्रेसियों ने दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया राहुल गांधी का 55 वां जन्मदिन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। गुरुवार को कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 55 वें जन्मदिन पर निम्बचौड़ “दिया दिव्यांग संस्था” में शिक्षा ग्रहण कर रहे दिव्यांग बच्चों के बीच केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया और सभी बच्चों को फल वितरित किए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद असली जन नेता के रूप में उभरे हैं। उन्होंने सभी वर्ग, जाति , धर्म, संप्रदाय, के बीच समरसता का बराबरण तैयार कर नफरत और भेदभाव मिटाने का काम किया, और जनता के असली मुद्दों की मजबूत पैरोकारी की है। हमें जब भी अवसर प्राप्त होगा हम दिया दिव्यांग जेसी परोपकारी संस्था के उत्थान के लिए कार्य करेंगे।
जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस की पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत की अगुआई में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद- श्रीधर प्रसाद बेदवाल, पूर्व प्रधान – वीरेंद्र सिंह रावत एवं ज्योति रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, लक्ष्मी चौहान, संस्था की अध्यक्ष कविता मलासी, संयोजक- सोहनलाल, गोपाल सिंह गुसाईं, गोकुल सिंह नेगी, सुनीता नेगी, शीला भारती, प्रदीप नेगी, अमित राज सिंह (पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस) रणबीर सिंह गुसाईं एवं विनोद नेगी (निम्बूचौड़) शुभलोक रावत (मोटाढांक) राजा आर्य (प्रदेश महामंत्री NSUI) विजय नेगी, मानसी केष्टवाल, रोशनी कुकरेती, देवेन्द्र सिंह राजपूत, महेश शाह, मोहित, आशाराम, कान्हा, नागेन्द्र सिंह, पवन एवं दिव्यांग बच्चों में दीपक, लोकेश अंशी, मनीषा, दीपू, संदीप, छोटी आदि बच्चे सम्मिलित थे।
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत ने किया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *