कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उप्र के पूर्व वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री स्व.बलदेव सिंह आर्य को किया याद

कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उप्र के पूर्व वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री स्व.बलदेव सिंह आर्य को किया याद

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। सोमवार को कांग्रेसियों ने उमथ गांव (हनुमंती) पट्टी- शीला, बि. ख. दुगड्डा, पौड़ी गढ़वाल में जन्मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उप्र के पूर्व वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री स्व. बलदेव सिंह आर्य के जन्मदिन पर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की अगुआई में दुगड्डा में उनकी प्रतिमा पे माल्यार्पण कर सृद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उनको स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस महान समाज सुधाकर का जन्म आज ही के दिन 12 मई 1912 को हुआ, 1949- 50 तक वे संसद सदस्य मनोनीत हुए और 1952 में पहली बार ‘पौड़ी -बद्रीनाथ’ उप्र विधान सभा सुरक्षित सीट से निर्वाचित हुए थे और कई बार राज्य मंत्री और कैबिनेट मंत्री के पद को सुशोभित किया।

उन्होंने संघर्ष पूर्ण जीवन में दलितों ‘डोली -पालकी’ का प्रयोग न करने के सामाजिक प्रतिबंधों का संघर्ष पूर्ण प्रतिरोध के समाज को भेदभाव के प्रति जागृत करने का कार्य किया। स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणीय भूमिका निभाते हुए जेल की सजाएं काटी, और अपने मंत्रित्व काल में कोटद्वार से दिल्ली कोच एवं रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुविधा दिलाने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई साथ ही शिक्षा के क्षेत्र मे प्रदेश एवं पर्वतीय जिलों में प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना में योगदान प्रदान किया, उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, कोटद्वार पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, बिमल बिष्ट (ब्लाक अध्यक्ष दुगड्डा ) रितेश ठाकुर (नगर अध्यक्ष दुगड्डा ) संजय तोमर (ब्लाक अध्यक्ष द्वारीखाल) राकेश कुमार (ब्लाक कार्यकारी अध्यक्ष दुगड्डा ) लक्ष्मी चौहान जिला उपाध्यक्ष ) धर्मेंद्र गोयल, प्रदीप नेगी, गबर सिंह, ललित मोहन चौधरी, प्रमोद चौहान, जगदीश सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह भारती, शिव सिंह रावत, दीपक सिंह, प्रवीन, दौलत सिंह आदि सम्मिलित थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *