कांवड़ मेला यात्रा में 390 गुमशुदा कांवड़ियों को किया गया बरामद

कांवड़ मेला यात्रा में 390 गुमशुदा कांवड़ियों को किया गया बरामद

एनसीपी न्यूज़। श्रावन मास में होने वाली विश्व प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा में पौड़ी पुलिस द्वारा थाना लक्ष्मणझूला के श्री नीलकंठ मेला क्षेत्र में स्थापित किया गया खोया पाया केन्र्अ यकीनन अपनो को अपनो से मिलाने में मददगार साबित हो रहा है। कांवड़ मेला यात्रा में आये ऐसे कांवड़िये जिनके परिजन मेले में बिछड़ गये हों और उन्हे अपनो से मिलने की तलाश, पुलिस द्वारा बनाये गये खोया पाया केन्द्र पर ले आती है। जहाँ क्या नौनिहाल, क्या महिला, क्या पुरुष सभी अपनों की तलाश की उम्मीद में खोया पाया केन्द्र में आते हैं। इसी क्रम में रविवार को श्री नीलकंठ महादेव मन्दिर पहुँची वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा मन्दिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा के दौरान श्री नीलकण्ठ खोया पाया केन्द्र में सूचना प्राप्त हुयी कि एक 09 वर्षीय नन्हा भोला लक्ष्य, निवासी- बरेली, उत्तर प्रदेश अपने परिजनों से बिछड़ गया है और अत्यधिक रो रहा है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा स्वंय उक्त नन्हें बालक का संज्ञान लेकर उसे अपनेपन का अहसास दिलाते हुये खोया पाया केन्द्र पर बिठाया गया। तथा तत्काल अन्य खोया पाया केन्द्रों को सूचित करने हेतु कहा गया। तत्पश्चात खोया पाया केन्द्र में नियुक्त पुलिस कार्मिकों के द्वारा काफी खोजबीन करने के उपरान्त उसके परिजनों का पता चलने पर नन्हें भोले लक्ष्य को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।।

ऐसे में जब परिजन अपनो से मिलते हैं तो भावुक तो होते ही हैं साथ ही पौड़ी पुलिस को आत्मीयता से धन्यवाद ज्ञापित करने से भी नहीं रह पाते है ।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *