कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर क्रेडल के विद्यार्थियों ने पोस्टर्स बनाकर किया शहीदों को याद

कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर क्रेडल के विद्यार्थियों ने पोस्टर्स बनाकर किया शहीदों को याद

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। निंबूचौड स्थित क्रैडल पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर शहीदों को याद किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती रेणुका गोसाई ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 26 जुलाई 1999 में हम ने कारगिल फतह कर यह जीत हासिल करी थी । इस विजय में हमनें अपने देश के 527 और हमारी वीर भूमि उत्तराखंड के 75 जवानों को खोया है , हम आज उन सभी को याद करते हुए उनके चरणों में अपनी श्रद्धांजलि की अर्पित करते हैं । इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा विजय दिवस पर लाये गए भाषणों को पड़ा गया जिसमे उन्होंने शहीदों के साहस को याद किया। विद्यार्थियों द्वारा विजय दिवस पर रंगारंग पोस्टर भी बनाये गए। इसके बाद संगीत व नृत्य के माध्यम से भी शहीदों को याद किया गया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *