करोनावायरस – ऋषिकेश एम्स में एक कर्मचारी की पत्नी समेत दो बच्चे करोना पॉजिटिव!

एम्‍स ऋषिकेश कर्मचारी की पत्‍नी और दो बच्‍चों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव 


       
   
 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्‍स) की माइक्रोबायोलॉजी लैब में टेक्नीशियन के पद पर तैनात एक कर्मचारी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसकी पत्नी और दो बच्चों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एम्स प्रशासन की ओर से इन तीनों को भी कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। लैब टेक्नीशियन 34 वर्षीय यह व्यक्ति मूल रूप से फरीदाबाद हरियाणा का रहने वाला है। 
    
आपको बता दें कि यह व्यक्ति ऋषिकेश में किराए पर रहता है अथवा 18 जून को यह दिल्ली से लौटा था इसी वजह से इनका पूरा परिवार होम क्वॉरेंटाइन था ! 
          
         
  
    20 जून को परिवार के सभी सदस्यों की कोविड जांच कराई गई थी। 
जिसमें लैब टेक्नीशियन की रिपोर्ट शनिवार की रात पॉजिटिव आई थी। अब उसकी पत्नी 27 वर्ष, पुत्री 8 वर्ष ,पुत्र 5 वर्ष का की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन सभी में कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। एम्स प्रशासन के द्वारा जिला कोविड कंट्रोल अधिकारी को सूचित किया गया है।
          
           
     

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *