कौडिया पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी को किया बरामद

कौडिया पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी को किया बरामद

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कोटद्वार कौडिया पुलिस द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ और बोलने में असक्षम युवती को सकुशल बरामद कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिवई स्त्रोत नई बस्ती निवासी पूनम पत्नी सुशील द्वारा सुबह 3:00 बजे पुलिस को फोन के माध्यम से जानकारी दी गयी कि उनकी मानसिक रूप से अस्वस्थ और बोलने में असक्षम 13 वर्षीय बालिका घर से बिना बताए कहीं चली गई है, उसके बाद थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा छानबीन की गई। जिसके बाद कौड़िया पुलिस के कर्मचारियों द्वारा गहन-छानबीन कर लड़की को कौडिया पुल के समीप से सकुशल बरामद कर लिया गया, जिसको थाने में लाकर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस द्वारा किए गए इस कार्य की क्षेत्र के लोगों ने काफी सराहना की है। जांच दल में कॉन्स्टेबल शूरवीर सिंह, सुनील चौहान, रमेश  राणा आदि मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *