केजरीवाल ने दिया 300 यूनिट फ्री बिजली का लॉलीपॉप

केजरीवाल ने दिया 300 यूनिट फ्री बिजली का लॉलीपॉप

 

Kejriwal free bijli 300 unit

एनसीपी न्यूज़। उत्तराखंड में 2022 के चुनाव के लिए फ्री बिजली का दांव जमकर चला जा रहा है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा 100 यूनिट बिजली फ्री देने के शिगूफे के बाद अब बारी आम आदमी पार्टी की है। AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को उत्तराखंड दौरे पर थे। जहां केजरीवाल ने घोषणा की कि सत्ता में आने पर 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। केजरीवाल ने पुराने बिल माफ करने व किसानों को भी मुफ्त बिजली देने की घोषणा की।

दिल्ली के सीएम और आप संयोजक केजरीवाल ने आज उत्तराखंड दौरे पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस करने भी आये। उन्होंने घोषणा की कि अगर उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली में 200 यूनिट प्रत्येक परिवार को दी है फिर उत्तराखंड में तो बिजली पैदा होती है इसलिए यहां 300 यूनिट बिजली प्रत्येक परिवार को फ्री दी जाएगी।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *