खेल महाकुंभ में छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया व नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में किया गया जागरूक

खेल महाकुंभ में छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया व नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में किया गया जागरूक

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी, श्वेता चौबे के निर्देशन में गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज, पटोटिया धुमाकोट में संकुल स्तरीय खेल महाकुंभ के आयोजन के लिए कई स्कूलों से आये छात्र-छात्राओं को जनपद की थाना धुमाकोट पुलिस द्वारा नशे के दुष्प्रभावों, महिला सम्बन्धी अपराधों, साइबर अपराधों के विषय में जानकारी देकर बचने के उपाय बताये गये। साथ ही छात्राओं को गुड टच बेड टच के विषय में और उत्तराखण्ड पुलिस एप के गौरा शक्ति मोड्यूल में सेल्फ रजिस्ट्रेशन करने के बारे में जानकारी दी गयी। छात्र-छात्राओं को अपने परिजनों व रिश्तेदारों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *