खोह नदी में डूबा युवक, मौत

खोह नदी में डूबा युवक, मौत

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लालपुल के पास को खोह नदी में डूबने से एक 25 वर्षीय युवक मौत हो गई, युवक उत्तरप्रदेश के नजीबाबाद इलाके का रहने वाला था जो आपने दोस्तों के साथ कोटद्वार आया हुआ था,घटना शाम लगभग 4 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह  इस दौरान अपने दो दोस्तों के साथ खोह नदी में नहाने के लिए चले गया जहां पर युवक का पैर फिसला और वो नदी के तेज बहाव में डूब गया, सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची एसडीआरएफ और पुलिस ने युवक के शव को नदी से बाहर निकाला,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते चले कि विगत कुछ दिन पूर्व भी खोह नदी मे डूबने से नजीबाबाद के रहने वाले दो लोगो की मौत एक कार हादसे मे हो चुकी है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *