खोह नदी में शराब पीकर हुड़दंग करना पड़ा भारी, कटे चालान

खोह नदी में शराब पीकर हुड़दंग करना पड़ा भारी, कटे चालान

एनसीपी न्यूज़। पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखण्ड के आदेशों के क्रम में एवं वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों के तीर्थस्थलों पर मर्यादा तथा पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनाये रखने हेतु “ऑपरेशन मर्यादा” अभियान के अंतर्गत तीर्थस्थलों एवं गंगा किनारे मादक पदार्थों का सेवन करके हुड़दंग, अमर्यादित आचरण करने वालों व नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में कार्यवाही करते हुए पौडी पुलिस द्वारा थाना कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत खोह नदी व थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत पावर हाउस चीला नहर पर “ऑपरेशन मर्यादा” का उल्लंघन करते हुए शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 07 व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी। जनपद में उक्त अभियान के तहत कार्यवाही जारी रहेगी।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *