कोटड़ी रेंज, सनेह में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

कोटड़ी रेंज, सनेह में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कोटड़ी रेंज, सनेह अनुभाग में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बाल मनोरंजन पार्क, सनेह से पाखरों मार्ग एवं कोल्हू नदी के समीपवर्ती क्षेत्रों में सफाई कार्य किया गया। कोटड़ी रेंज के समस्त स्टाफ ने मिलकर इन क्षेत्रों की गहन सफाई की तथा नदी एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों से प्लास्टिक बैग, बोतलें आदि एकत्रित कर उनका समुचित निस्तारण किया गया। यह स्वच्छता कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल थी।

इस अभियान में कोटड़ी रेंज, सनेह के 20 वन कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने टीम भावना के साथ कार्य कर स्वच्छता के महत्व को जनमानस तक पहुँचाने का प्रयास किया। यह कार्यक्रम स्थानीय नागरिकों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध हुआ और भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की प्रेरणा मिली।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *