कोटद्वार 5 वें मील के पास आर्मी का जवान दुर्घटनाग्रस्त

कोटद्वार 5 वें मील के पास आर्मी का जवान दुर्घटनाग्रस्त

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी, श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल राहत एवं बचाव के कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 01.5.2023 की रात्रि को कोतवाली कोटद्वार पर सूचना मिली कि एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति कोटद्वार क्षेत्र में स्थित 5 मील के पास सड़क से खाई में गिर गया है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार मय फ़ोर्स के तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए एसडीआरएफ को मौके पर आने हेतु अवगत कराया गया। पुलिस टीम द्वारा एसडीआरएफ की सहायता से घायल व्यक्ति को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जिनकी स्थिति अब ठीक है।

घायल व्यक्ति का नाम पता:-

अमर सिंह पुत्र दलवीर सिंह, निवासी-काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार, जो आर्मी में है तथा वर्तमान में मेरठ में तैनात है|

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *