कोटद्वार आबकारी विभाग ने पकड़ी चंडीगढ़ ब्रांड की अवैध शराब, एक युवक हिरासत में

कोटद्वार आबकारी विभाग ने पकड़ी चंडीगढ़ ब्रांड की अवैध शराब, एक युवक हिरासत में

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। पौड़ी जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग को सोमवार देर सायं बड़ी सफलता मिली। कोटद्वार क्षेत्र के घमंडपुर इलाके में दबिश के दौरान टीम ने चंडीगढ़ ब्रांड की 6 पेटी और 6 बोतल रॉयल जर्नल अवैध विदेशी मदिरा बरामद की।

आबकारी निरीक्षक खजान सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि उन्हें मुख़बिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि चंडीगढ़ में बिक्री हेतु अवैध शराब कोटद्वार के घमंडपुर क्षेत्र में लायी गयी है। सूचना को गंभीरता से लेते हुये आबकारी टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां शुभम नेगी नामक युवक को हिरासत में लिया गया। उसके पास से 6 पेटी व 6 बोतल विदेशी मदिरा ज़ब्त की गयी। उन्होंने बताया कि ज़ब्त की गयी शराब चंडीगढ़ से बिक्री के लिये कोटद्वार पहुंची है। अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन द्वारा साफ किया गया है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख़्शा नहीं जाएगा और प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *