कोटद्वार बाजार में नौकरों का सत्यापन ना कराना 6 दुकानदारों को पड़ा महंगा, पौड़ी पुलिस ने चालानी कार्यवाही कर प्रत्येक पर लगाया 10-10 हजार रूपये का जुर्माना

कोटद्वार बाजार में नौकरों का सत्यापन ना कराना 6 दुकानदारों को पड़ा महंगा, पौड़ी पुलिस ने चालानी कार्यवाही कर प्रत्येक पर लगाया 10-10 हजार रूपये का जुर्माना

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में राजस्व विभाग, नगर निगम की टीम के साथ मिलकर सत्यापन अभियान चलाया गया। इस संयुक्त अभियान के दौरान बिना वैध लाइसेंस के फड रेहड़ी लगाने वाले लोगों पर नगर निगम द्वारा जुर्माने की कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम द्वारा दुकानों/प्रतिष्ठानों पर बाहरी व्यक्तियों के बिना सत्यापन के अपनी दुकानों पर नौकर के रूप में रखने वाले 06 दुकान/प्रतिष्ठान स्वामियों के विरूद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर 60,000/- रूपये जुर्माना राशि के रूप में चालान किया गया जिसे माननीय न्यायालय को प्रेषित किए गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा कोटद्वार के गोखले मार्ग, स्टेशन रोड, झण्डा चौक, नजीबाबाद रोड व लालबत्ती चौक पर अवैध अतिक्रमण कर लगायी गयी ठेली/रेहड़ी,फड-फेरी लगाने वाले दुकानों को भी हटाए गया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *