कोटद्वार बेस अस्पताल में हुई एनेस्थीसिया ( निश्चेतक ) डाक्टर की व्यवस्था

कोटद्वार बेस अस्पताल में हुई एनेस्थीसिया ( निश्चेतक ) डाक्टर की व्यवस्था

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड व क्षेत्रीय विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण के प्रयासों से हुई कोटद्वार बेस अस्पताल में एनेस्थीसिया ( निश्चेतक ) डाक्टर की व्यवस्था ।

विस अध्यक्ष ने बताया की विगत एक माह से राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार के वरिष्ठ एनेस्थीसिया डॉ० स्नेहदीप आर्य के सेवानिवृत होने के बाद अस्पताल में यह पद रिक्त था जिससे किसी भी प्रकार के मरीजों का ऑपरेशन नहीं हो पा रहे थे । विधानसभा अध्यक्ष ने बताया 5 एनेस्थीसिया डाक्टरों की अस्थायी व्यवस्था कर दी गई है जो 51 दिन तक अलग अलग अवधि में अपनी सेवा देते रहेंगे । श्रीमती खण्डूडी ने कहा कि जल्दी ही स्थाई एनेस्थीसिया डाक्टर की व्यवस्था बेस अस्पताल कोटद्वार में की जाएगी ।

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत का भी सभी क्षेत्र वासियों की और से आभार व्यक्त किया ।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *