कोटद्वार के लकड़ीपडाव में सट्टा लगाते हुए अजय गिरफ्तार

कोटद्वार के लकड़ीपडाव में सट्टा लगाते हुए अजय गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी चैकिंग कर अपराधियों के विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही किये जाने के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के निर्देशन में थाना कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत अपराधों पर प्रभावी रोकथाम लगाये जाने के क्रम में दिनांक 20-05-2023 को पुलिस टीम द्वारा लकड़ीपडाव कोटद्वार से अभियुक्त अजय पुत्र छेदी लाल नि0 लकड़ीपडाव थाना कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल उम्र-30 वर्ष को मय कुल 7420/- रूपये (500×8, 200×01, 100X14,50X15, 20X25, 10X57 ), 06 सट्टा पर्ची व 01 अदद नीला रंग का पैन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोटद्वार में अभियोग पंजीकृत कराया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

अभियुक्त का नाम पता

1- अजय पुत्र छेदी लाल नि0 लकड़ीपडाव थाना कोटद्वार पौडी गढवाल उम्र 30 वर्ष

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0- 106/2023 धारा 13 जुआ अधिनियम

बरामद माल का विवरण-

7420/-रूपये व 01,सट्टा पर्ची 01 अदद व पेन

पुलिस टीम-

1-30नि0 प्रद्युमन सिंह नेगी- कोतवाली कोटद्वार 2- हे0कानि0 90 नापु0 चरण सिंह कोतवाली कोटद्वार

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *