कोटद्वार.. मेला, मेला, मेला.. 14 नवंबर को बच्चे मुफ्त में झूल सकेंगे झूले

कोटद्वार.. मेला, मेला, मेला.. 14 नवंबर को बच्चे मुफ्त में झूल सकेंगे झूले

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कोटद्वार। मेथोडिस्ट चर्च के मैदान में लगे भव्य दीपावली मेले में बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को बच्चों को 4 बजे 5 बजे के बीच मुफ्त में झूला व चर्खी में बिठाया जाएगा। मेले के संयोजक दारा सिंह, प्रदीप, सुखपाल व सतेंद्र  ने बताया कि मेले का मकसद यह है कि पिछले 2 सालों से कोरोना के कारण कोई भी मेला कोटद्वार शहर में आयोजित नहीं हो पाया था। जिससे बच्चे घर के अंदर ही बोर हो गए थे इसलिए अब वह मेले में आकर विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद लेकर मनोरंजन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को फ्री में झूलों व चर्खियों में बिठाया जाएगा। बताया कि मेले में हर प्रकार के झूलों की व्यवस्था के साथ-साथ खानपान की भी उचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर बच्चों को मेले का आनंद दिलाएं और खुद भी मनोरंजन का लाभ लें।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *