कोटद्वार में 26 संवेदनशील स्थानों पर लगेंगे 50 सीसीटीवी कैमरे

कोटद्वार में 26 संवेदनशील स्थानों पर लगेंगे 50 सीसीटीवी कैमरे

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी, श्वेता चौबे द्वारा आज दिनाँक 18.07.2023 को कोतवाली कोटद्वार पर भारत इलैक्टॉनिक लिमिटेड (BEL) के अधिकारियों के साथ कम्पनी द्वारा कोटद्वार शहर में लगाये जाने वाले सीसीटीवी कैमरों के सम्बन्ध में बैठक ली गयी। माह अगस्त-2023 से कोटद्वार शहर के मुख्य 26 स्थानों पर हाई रिजॉल्यूशन वाले 50 सीसीटीवी कैमरे जिनमें 3 ANPR कैमरे जो ऑटोमैटिक वाहन के नम्बर प्लेट को तुरन्त पता करने में सक्षम होंगे तथा पूरे शहर को कवर करने में मददगार साबित होंगे। जिसका हाईटेक कट्रोल रुम कोतवाली कोटद्वार पर होगा।

कोटद्वार बाजार क्षेत्रों एवं रूटों पर कैमरों का रूख ऐसी दिशा में लगाया जायेगा, जिसमें संदिग्ध अपराधियों व वाहनों की पहचान हो सके। उक्त कैमरों को लगाने का मुख्य उद्देश्य कोटद्वार क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कोटद्वार में यातायात को सुचारु रूप से चलाने में पुलिस की मदद करने वाले सक्रिय ट्रैफिक वॉलेन्टियर ऋतिक नेगी को भी सम्मानित किया गया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *