कोटद्वार में हुई हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत

कोटद्वार में हुई हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत

एनसीपी न्यूज़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत कोटद्वार में भाजपा के कैंप कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश की सह संयोजिका व पूर्व विधायक श्रीमती आशा नौटियाल के द्वारा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वह हर घर तिरंगा अभियान को घर-घर तक पहुंचाएं। कहां कि यह अभियान देश के शहीदों को समर्पित है। कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी सपना है कि आजादी के इस अमृत महोत्सव में हर- घर में तिरंगा लहरे जिससे लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत हो। कहा कि प्रत्येक विधानसभा में 10,000 झंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, इसलिए पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक इस अभियान को पहुंचाएं। इस अवसर पर जिले के सह संयोजक हरि सिंह पुंडीर, सुनील गोयल, गजेंद्र मोहन धस्माना सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जंग बहादुर ने किया

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *