कोटद्वार में जलनिगम के पास पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी चाकू से किया अपनी गर्दन पर वार

कोटद्वार में जलनिगम के पास पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी चाकू से किया अपनी गर्दन पर वार

 

 

      क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। गुरुवार को कोतवाली कोटद्वार में सूचना प्राप्त हुई कि मनोज रावत (उम्र 40 वर्ष),निवासी-जल निगम KMVN स्कूल के पास कोटद्वार के द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती शशि देवी (उम्र-32 वर्ष) का गला घोंटा गया जिसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर द्वारा शशि देवी को मृत घोषित किया गया। साथ ही मनोज रावत द्वारा भी चाकू से अपने गले पर वार किया गया है। जिसका कारण उसका उपचार कोटद्वार अस्पताल में किया जा रहा है डॉक्टरों द्वारा मनोज रावत की हालत अभी खतरे से बाहर बतायी गयी है। मृतका शशि देवी के पिता सतपाल सिंह की तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मनोज रावत के विरूद्ध हत्या का अभियोग मु0अ0सं0-63/2025,धारा-103(1) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया है। कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा पंचायतनामा के साथ-साथ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर मामले की गहन जांच की जा रही है।
*नाम पता मृतिका*
शशि देवी (उम्र-32 वर्ष) पत्नी मनोज रावत,निवासी- धामदार,रिखणीखाल पौड़ी गढ़वाल।

*नाम पात घायल*
मनोज रावत (उम्र-40 वर्ष)पुत्र  केसर सिंह, निवासी- धामदार,रिखणीखाल पौड़ी गढ़वाल।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *