कोटद्वार में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 6 लोगों के कटे चालान

कोटद्वार में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 6 लोगों के कटे चालान

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। राज्य में बढ़ती हुयी दुर्घटनाओं के दृष्टिगत यातायात निदेशालय उत्तराखण्ड द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर स्पीड, गलत दिशा में वाहन चलाने के सम्बन्ध में 15 दिवस का सघन अभियान चलाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, समस्त थाना प्रभारियों व यातायात निरीक्षकों को दिनांक 15.05.2023 से उक्त अभियान के तहत सघन चैकिंग करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में पौड़ी पुलिस द्वारा दिनांक 15.05.2023 से अब तक अभियान के अन्तर्गत *शराब पीकर वाहन चलाने वाले-11* (कोटद्वार-08, यातायात श्रीनगर-01, लक्ष्मणझूला-01, पौड़ी-01) *ओवर स्पीड में-53* (कोटद्वार-06, यातायात कोटद्वार-10, यातायात श्रीनगर-32, श्रीनगर-04, धुमाकोट-01) तथा *गलत दिशा में वाहन चलाने वाले-91* (कोटद्वार-17, यातायात कोटद्वार-29, यातायात श्रीनगर-18, पैठाणी-01, लक्ष्मणझूला-21, श्रीनगर-03, पौड़ी-02) वाहन चालको के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 05 वाहन सीज तथा 02 वाहन चालकों के डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी है।

वहीं कोटद्वार कोतवाली द्वारा दिनांक 18-5-2023 को एसएसपी के आदेशानुसार शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई जिसमें 6 वाहन चालकों का ड्रिंक एंड ड्राइविंग मैं कार्यवाही की गई।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *