कोटद्वार रेंज के डिप्टी रेंजर अखिलेश रावत पर नशेड़ियों ने किया हमला

कोटद्वार रेंज के डिप्टी रेंजर अखिलेश रावत पर नशेड़ियों ने किया हमला

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज में स्थित पनियाली क्षेत्र में गस्त कर रहे डिप्टी रेंजर अखिलेश रावत पर नशेड़ियों ने हमला कर घायल कर दिया। अखिलेश रावत के सिर पर छह टांके आए हैं।

वन विभाग ने इस घटना की लिखित जानकारी पुलिस को दे दी है। रविवार शाम करीब 7:00 बजे डिप्टी रेंजर अखिलेश रावत रेंज कार्यालय से डिग्री कॉलेज होते हुए घराट रोड बेलघाट की ओर जा रहे थे। नक्षत्र वाटिका के पास कुछ युवक संदिग्ध हालत में दिखे तो उनसे पूछताछ करने की कोशिश की। जिस पर नशेड़ियों ने उन पर हमला कर दिया और भाग गए।  वन कर्मी डिप्टी रेंजर को लेकर अस्पताल गए। जहां उनके सिर पर छह टांके आए हैं। रात को ही पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
नक्षत्र वाटिका में नशेड़ी युवकों द्वारा नशा किए जाने की ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायत की जाती रही है। पुलिस भी क्षेत्र में लगातार गस्त लगाती है, मगर तब तक नशेड़ी युवक भाग जाते हैं।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *