कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने फरार चल रहे वारण्टी को किया गिरफ्तार

कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने फरार चल रहे वारण्टी को किया गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी, श्वेता चौबे द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।
जिसके क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वारा जारी वाद संख्या-118/2018, धारा-323,427,506 भा0द0वि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त धर्मेन्द्र नेगी, जो काफी समय से फरार चल रहा था को कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता वारण्टी अभियुक्त*
1. धर्मेन्द्र नेगी पुत्र महेन्द्र नेगी, निवासी-ग्राम-रतनपुर सुखरौ BEL रोड़, थाना कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल।
*पुलिस टीम*
उपनिरीक्षक नवीन पुरोहित
आरक्षी 284 ना0पु पवनीश कवि
आरक्षी 433 ना0पु विकास गैरोला

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *