क्रैडल पब्लिक स्कूल में दीपावली के अवसर पर विद्यार्थियों ने बनाई मनमोहक रंगोलियां व सजाये दिए

क्रैडल पब्लिक स्कूल में दीपावली के अवसर पर विद्यार्थियों ने बनाई मनमोहक रंगोलियां व सजाये दिए

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। निम्बूचौड स्थित क्रैडल पब्लिक स्कूल में धन तेरस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने दीपावाली से संबंधित विभिन्न ग्रीटिंग कार्ड, रंगोलियां व दीपक बनाये।

दीपावली सेलिब्रेशन की शुरुआत विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती रेणुका गोसाई ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीवापली प्रकाश व ऊर्जा का पर्व है। इसलिए विद्यार्थियों को भी किताबों के माध्यम से अपने अंदर प्रकाश लाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वह संयम के साथ पटाखे जलाएं जिससे हमारे आस पास का वातावरण शुद्ध रह सके। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। 

इसके बाद उत्कृष्ट रंगोली व दिये9 सजाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में सूरज, कार्तिक, श्रेया, दिव्या  प्रथम, पूर्वी, हिमानी, निवेदिता व अलका द्वितीय व अनुपम, वरुण, जानवी व प्रिया तृतीय रही। सांत्वना पुरस्कार सोनाली, हर्षिका, दृष्टि व लवनिका को दिया गया।

जबकि दिये सजाने पर अस्मिता व कार्तिक प्रथम, अंशिका व वैष्णवी द्वितीय, आराध्या व सेजल तृतीय रही। जबकि आरोही व प्रियांशु को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न लोकगीतों व रामायण पर मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक द्वारा विद्यालय से पास आउट हुए विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *