क्रैडल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस व तुलसी पूजन दिवस

क्रैडल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस व तुलसी पूजन दिवस

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। क्रैडल पब्लिक स्कूल में क्रिसमस व तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक श्रीमती रेणुका गोंसाई ने तुलसी के पौधे पर दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने तुलसी बनी छात्रा को कुमकुम लगा कर पूजा अर्चना की।

इसके बाद सेनटा क्लॉज की पोशाक पहनकर आये विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। तुलसी पूजन दिवस पर तुलसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसी का न केवल आध्यात्मिक महत्व है बल्कि इसका औषधीय महत्व भी है। इस अवसर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद था।

 
 
 
 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *