क्रैडल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

क्रैडल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। निम्बूचौड़ स्थित क्रैडल पब्लिक स्कूल में 77 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में विद्यालय प्रबंधक श्रीमती रेणुका गोंसाई ने ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में उन्होंने स्वंतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आज़ादी हमें शहीदों के बलिदानों से मिली है इसलिए हमें हमेशा शहीदों का सम्मान करना चाहिए। कहा कि हमारा देश आगे बढ़ रहा है और इसका उदाहरण चंद्रमा में हमारे देश द्वारा भेजा गया चन्द्रायान-3 है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भारत माता की जय, हिंदुस्तान अमर रहे, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। विद्यालय के बैंड समूह द्वारा मनमोहक देशभक्ति की धुनों को प्रस्तुत किया गया।

इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भाषणों के माध्यम से देश की स्वंतत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों पर मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *