क्रैडल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर छात्र बने शिक्षक

क्रैडल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर छात्र बने शिक्षक

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। निम्बूचौड़ स्थित क्रैडल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती रेणुका गोंसाई  ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक नृत्य से की।

इसके बाद विद्यार्थियों ने शिक्षक बनकर शिक्षकों की कला का प्रदर्शन किया। शिक्षकों के लिए विद्यार्थियों द्वारा प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें कैट वाक, तंबोला, चेयर दौड़ आदि शामिल थे।

विद्यार्थियों को सफल कार्यक्रम के संचालन के लिये बधाई देते हुए विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती रेणुका गोंसाई  ने छात्र-छात्राओं को बताया कि शिक्षक ही छात्रों में नैतिकता एवं चरित्रवान का गुण विकसित करते हैं। बताया कि हमारे देश में प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस को धूमधाम से मनाया जाता है। शिक्षक दिवस को भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। वह उच्च कोटि के शिक्षक भी थे, जिनका जन्म 5 सितंबर सन् 1888 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा को बहुत महत्व देते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित कर दिया। एक बार उनके छात्रों ने उनसे उनके जन्मदिन को मनाने का आग्रह किया। इस पर उन्होंने कहा, ‘मेरे जन्मदिन को मनाने के बजाय, अगर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो मुझे गर्व होगा।’ इस तरह, सन् 1962 से, प्रतिवर्ष 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *