क्रेडल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

क्रेडल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

 

 

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। राज्य स्थापना दिवस पर क्रेडल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण देकर राज्य की बोली व संस्कृति को बढ़ाने पर जोर दिया। इसके बाद विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती रेणुका गोंसाई ने क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों से उत्तराखंड राज्य से संबंधित प्रश्न पूछे जिनका विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक उत्तर दिया।

 

विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती रेणुका गोंसाई ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा राज्य 22 सालों का हो गया है। इस राज्य के निर्माण में कई लोंगो ने अपने प्राणों की आहुति दी है, इसलिए हमें उनके बलिदान का ध्यान रखते हुए राज्य को आदर्श राज्य बनाने के लिए सदैव प्रयत्न करना चाहिए। कहा कि हमें अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाना चाहिए, जिससे हमारी परंपराएं जीवित रह सकें। उन्होंने कहा कि हमारी परंपराओं में ही हमारे संस्कार छुपे हुए हैं जिनको वर्तमान में बचाये जाने की आवश्यकता है।

इसके बाद विद्यार्थियों को राज्य के वादयंत्रों व संगीत से अवगत कराने के लिए ढोल, दमाऊ व मशकबीन के साथ नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद था।

 

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *