क्रेडल पब्लिक स्कूल में हुई वार्षिक खेलों की शुरुआत

क्रेडल पब्लिक स्कूल में हुई वार्षिक खेलों की शुरुआत


 

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। निम्बूचौड़ स्थिति क्रेडल पब्लिक स्कूल में आज से वार्षिक खेलों का विधिवत आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती रेणुका गोसाईं ने वार्षिक खेलों की शुरुआत करते हुए कहा कि सभी छात्र खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इसके बाद कबड्डी के विभिन्न मुकाबले आयोजित किये गए जिसमें सीनियर कबड्डी बालक वर्ग में ग्रीन हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय व येलो हाउस तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर कबड्डी बालिका वर्ग में येलो हाउस प्रथम, रेड हाउस द्वितीय व ब्लू हाउस तृतीय स्थान पर रहा।

जूनियर कबड्डी बालक वर्ग में येलो हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय व ग्रीन हाउस तृतीय स्थान पर रहा जबकि जूनियर कबड्डी बालिका वर्ग में रेड हाउस प्रथम, येलो हाउस द्वितीय व ब्लू हाउस तृतीय स्थान पर रहे। अन्य प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन के लीग मुकाबले खेले गये फाइनल मुकाबले गुरुवार को खेले जाएंगे। 
 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *