क्रिसमस का असली संदेश कोविड मुक्त हो दुनिया- अमित

क्रिसमस का असली संदेश कोविड  मुक्त हो दुनिया- अमित

एनसीपी न्यूज़। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया की महासचिव डीजे समुएल ने संस्था के बच्चों को गिफ्ट प्रदान किए जिसमें स्टेशनरी, गर्म कपड़े ,चॉकलेट प्रदान की गई। इसके अलावा प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया संस्था के द्वारा झूला बस्ती स्थित दिव्यांग सेंटर में भी 15 बच्चों को जैकेट वितरित की गई इस अवसर पर बच्चों द्वारा डांस व नाटक भरा द्वारा प्रभु यीशु मसीह के  वृतांत पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अमित समुएल ने प्रभु यीशु मसीह के संसार में आने का उद्देश्य बताया। कहा कि क्रिसमस का असली संदेश यही है कि कोविड महामारी से पूरी दुनिया मुक्त हो और संसार में पुनः लोग भाईचारा, मित्रता, व सर्वधर्म समभाव से जीवन व्यतीत कर सकें। इस अवसर पर सामर्थ हैमिल्टन, दीन मोहम्मद, जॉनाथन, तमन्ना, संजय कुमार नरेंद्र हैमिल्टन, अरुणिमा  बिष्ट,  शहरीन, जगतपाल सिंह, शालिनी सिंह, शहरीन आदि मौजूद रहे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *