क्षेत्राधिकारी कोटद्वार ने किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

क्षेत्राधिकारी कोटद्वार ने किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। मंगलवार को क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहानिका सेमवाल द्वारा कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा सर्वप्रथम थाना परिसर का विस्तृत भ्रमण करते हुए समस्त व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना कार्यालय, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात, बैरक, मेस, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस प्रणाली एवं सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया गया। सभी अभिलेखों, अभ्यावेदन, वर्दी अनुशासन तथा साफ-सफाई की स्थिति की भी समीक्षा की गई साथ ही थाना पर लंबित मुकदमाती वाहनों के शीघ्र निस्तारण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं उपकरणों के सक्रिय रख-रखाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *