लालढांग रेंज के आरक्षित वन तेली स्रोत में पकड़ा गया अवैध खनन करता हुआ टैक्टर

लालढांग रेंज के आरक्षित वन तेली स्रोत में पकड़ा गया अवैध खनन करता हुआ टैक्टर

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज ने आरक्षित वन तेली स्रोत में अवैध खनन करते एक टैक्टर ट्रॉली के खिलाफ कार्यवाई करते हुए उसे सीज कर लालढांग रेंज कार्यालय में खड़ा कर दिया है।

रेंज अधिकारी लालढांग अजय कुमार ध्यानी ने बताया कि दोपहर 3 बजे वह और उनके कर्मचारी गस्त कर रहे थे तो उन्हें सिगड़ी स्रोत   नदी में एक टैक्टर अवैध तरीके से खनन करते हुए मिला, ड्राइवर को रुकने के लिए कहा गया, लेकिन वह रुकने की बजाय बहस करने लगा। विभागीय कर्मचारियों की सख्ती के बाद उसे पकड़ लिया गया। विभाग द्वारा उचित धाराओं में टैक्टर स्वामी के खिलाफ कार्यवाई की जा रही है। उन्होंने अवैध खननकारियों को चेताया कि वह अवैध खनन को रोकें अन्यथा किसी को भी बक्शा नही जाएगा। जांच दल में रेंज अधिकारी अजय कुमार ध्यानी के अलावा डिप्टी रेंजर चंद्रमोहन, गेंदा लाल, फोरेस्टर देवेंद्र रावत, फोरेस्टर आशीष कोठारी आदि मौज़ूद थे।

 

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *