लायंस क्लब डिग्निटी ने 120 सैनिटरी पैड किए वितरित

लायंस क्लब डिग्निटी ने 120 सैनिटरी पैड किए वितरित

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लायंस क्लब कोटद्वारा डिग्निटी की ओर से मासिक धर्म जागरुकता अभियान के तहत आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बालिकाओं और स्कूल में कार्यरत सहकर्मियों को 120 सैनिटरी पैड वितरित किए गए। क्लब की प्रॉजेक्ट इंचार्ज ला डा नीतिका अग्रवाल ने बच्चो को इसके महत्व की जानकारी दी और इसके साथ साथ महिलाओं में होने वाले रोगों के कारण, लक्षण और उपचार के बारे में बताया। इसके साथ साथ क्लब की सदस्य ला प्रियंका बत्ता द्वारा बताया गया कि क्लब द्वारा यह प्रॉजेक्ट नियमित रूप से किया जाता है और क्लब ने एक सैनिटरी वेंडिंग मशीन गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में भी लगाई हुई है। जिसमे पैड रिफिलिंग का कार्य क्लब के सदस्यों द्वारा नियमित रूप से किया जाता है।इस मौके पर क्लब की सदस्य ला प्रियंका बत्ता, ला डा नीतिका अग्रवाल, ला पारुल रस्तोगी, ला नेहा गोयल आदि मौजूद रहे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *