लैंसडाउन क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं नहीं सुधरी तो करेंगे जनांदोलन – अनुकृति गुसाईं रावत

लैंसडाउन क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं नहीं सुधरी तो करेंगे जनांदोलन – अनुकृति गुसाईं रावत

एनसीपी न्यूज़।  कांग्रेस नेत्री अनुकृति गुसाईं रावत ने लैंसडाउन क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि दुर्भाग्यवश 22 वीं सदी में होने के बाद भी आज एक गर्भवती महिला बस में अपने बच्चे को जन्म देने पर हुई मजबूर नैनीडांडा ब्लॉक कि एक घटना जहां स्वास्थ्य सेवाएं ना होने की वजह से गर्भवती महिला ने बस में ही अपने बच्चे को जन्म दिया. नैनीडांडा ब्लाक में जहां मशीनें हैं लेकिन टेक्नीशियन नहीं जिस कारण जब गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बोला तो उसको कोटद्वार रवाना होना पड़ा इसी कारण गर्भवती महिला ने रास्ते में ही अपने बच्चे को जन्म दिया जिसके चलते पूरी बस खाली करवानी पड़ी आज मे ये सवाल उन सभी के लिए जो महिलाओं के सम्मान अधिकार की सिर्फ बात करते हैं आज हमरे उत्तराखंड में जहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं चाहे वो अंकिता भंडारी हत्याकांड हो या फिर यूं आए दिन लैंसडाउन क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं का प्रसव के हम ऐसी खबर सुनने को मिलती है मैं उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी जी से अनुरोध करना चाहूंगी कि कृपया कर आप इन बातों पर गौर करें और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं जल्द से जल्द मुहैया करवाएं और अगर यह स्वास्थ्य सेवाएं इसी तरह ठप रहेंगी तो लैंसडाउन क्षेत्र की महिलाएं और मैं जन आंदोलन पर उतर आएंगे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *