लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में वनकर्मियों व ग्रामीणों ने ली वृक्षों को बचाने की शपथ

लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में वनकर्मियों व ग्रामीणों ने ली वृक्षों को बचाने की शपथ

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में वन क्षेत्राधिकारी उमेश जोशी के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों व कर्मचारियों को वृक्षों को बचाने की शपथ दिलाई। कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए अत्यंत जरूरी है इसलिए हमें इनकी सुरक्षा व देखभाल गंभीरता से करनी चाहिए जिससे वर्तमान ही नहीं बल्कि भविष्य की पीढ़ी को भी एक सुरक्षित व स्वच्छ भविष्य दिया जा सके।

वन कर्मियों व छात्रों के द्वारा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर दुगड्डा नगर पालिका अध्यक्ष शांति बिष्ट, अधिशासी अधिकारी शिवानी, राहुल जैन, दीपक ध्यानी, फोरेस्टर महिपाल सिंह नेगी के अलावा आईटीआई दुगड्डा के छात्र शामिल रहे।

 

 

 

 

 

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *