लैन्सडौन वन प्रभाग में 10 वर्षों से अधिक कार्य करने वाले वन आरक्षी संघ ने की सीधी भर्ती में प्रोन्नति की मांग

लैन्सडौन वन प्रभाग में 10 वर्षों से अधिक कार्य करने वाले वन आरक्षी संघ ने की सीधी भर्ती में प्रोन्नति की मांग

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। शुक्रवार को वन बीट अधिकारी संघ शाखा लैन्सडौन / कोटद्वार ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लैन्सडौन वन प्रभाग, कोटद्वार के कैम्प कार्यालय में शांतिपूर्णढंग से धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए संघ अध्यक्ष राकेश वेदवाल ने कहा कि जिन कर्मचारियों ने प्रभाग में 10 वर्षों की सन्तोषजनक सेवा पूर्ण कर ली हो उनको 100 प्रतिशत पदोन्नति दी जानी चाहिए। साथ ही सरकार को वर्तमान में गतिमान वन दरोगा सीधी भर्ती पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने सरकार से वर्तमान में चल रही वर्दी पेटर्न में भी संशोधन की मांग की। विरोध प्रदर्शन में कार्यकारिणी के अध्यक्ष राकेश वेदवाल, उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार, रश्मि खत्री संगठन मंत्री, सतेन्द्र रावत सलाहकार, महामंत्री कुलदीप नेगी, पंकज बिष्ट, वन आरक्षी एवं लैन्सडौन, वन प्रभाग, कोटद्वार व भूमि संरक्षण वन प्रभाग, लैन्सडौन के समस्त वन आरक्षी उपस्थित रहें।

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *