‘Living with Leopard’ कार्यक्रम के तहत हुआ गोष्ठी का आयोजन

‘Living with Leopard’ कार्यक्रम के तहत हुआ गोष्ठी का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। शनिवार को अरण्य भवन पनियाली में  प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार के नेतृत्व में पी0जी0काॅलेज के छात्र-छात्राओ के साथ ‘living with leopard’ कार्यक्रम के अन्तर्गत मानव वन्य जीव सघर्ष की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम कर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें  तितली ट्रस्ट के राजेश भट्ट द्वारा बच्चो को मानव वन्य जीव संघर्ष को न्यून करने हेतु जानकारी दी गई। इस अवसर पर रेंज अधिकारी विपिन चंद्र जोशी, डिप्टी रेंजर नरेश कुमार, डिप्टी रेंजर धीरेंद्र सिंह, वन दरोगा राहुल चमोली, वन दरोगा मनमोहन सिंह, वन दरोगा अशोक घिल्डियाल, वन दरोगा गंभीर सिंह तोमर, राकेश बिष्ट के अलावा सैकड़ों छात्र- छात्रायें मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *