मालन नदी पर पहुंचे आरसीसी ह्यूम पाइप जल्द होगा बैली पुल का निर्माण

मालन नदी पर पहुंचे आरसीसी ह्यूम पाइप जल्द होगा बैली पुल का निर्माण

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण अपने विधानसभा क्षेत्र में आई आपदा पर लगातार नजर बनाए रखीं है और लोगो को राहत पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।
इसी संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ने महनिदेशक बीआरओ से विधानसभा कोटद्वार के क्षतिग्रस्त पुल के संबंध में वार्ता की और बीआरओ की मदद से बैली पुल निर्माण को लेकर वार्ता की। इसी विषय पर बीआरओ टंकपुर से अधिशासी अभियंता ने कोटद्वार पहुंचकर मालन नदी पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया और क्षेत्र के लोगों को जल्द से जल्द राहत देने के लिए बीआरओ द्वारा मालन नदी पर बैली पुल का निर्माण किया जाएगा।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि आरसीसी ह्यूम पाइप मालन नदी पर पहुंच गए है नदी का जलस्तर कम होते ही ह्यूम पाइप से एक और वैल्पिक मार्ग बनाया जायेगा जिससे भारी वाहनों की आवाजाही हो सके।

साथ ही वैकल्पिक मार्ग मवाकोट- कण्वआश्रम को कोटद्वार वासियों के आवागमन के लिए लगातार चौड़ीकरण और सुगम बनाने के लिए कार्य किए जा रहे है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की वे आपदा से प्रभावित कोटद्वार वासियों को राहत पहुंचाने लिए तत्परता से कार्य कर रही है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *