मालन पुल पूरी तरह से सुरक्षित-अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह

मालन पुल पूरी तरह से सुरक्षित-अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह

 

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कोटद्वार स्थित मालन नदी पुल की सुरक्षा को लेकर कतिपय व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर चलाये जा रहे भ्रामक वीडियो का संज्ञान लेते हुए निर्माणदायी संस्था लोनिवि खण्ड दुगड्डा के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह ने बताया कि आपदा से क्षतिग्रस्त मालन पुल का पुनर्निमाण कार्य विभाग की देखरेख में गुणवत्ता के साथ पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि पुल यातायात के लिए पूर्णतः सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि पुल को लेकर सोशल मीडिया पर चलाई जा रही अफवाओं पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। उन्होंने आमजन को आश्वस्त किया कि पुल हर प्रकार के यातायात के लिए सुरक्षित है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *