”मानक महोत्सव” में अनिल कुमार भोला हुए सम्मानित

”मानक महोत्सव” में अनिल कुमार भोला हुए सम्मानित

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। विश्व मानक महोत्सव 2025 के अवसर पर आयोजित समारोह ” मानक महोत्सव “में अनिल कुमार भोला को सम्मानित किया गया ।
पेराडायज रिसॉर्ट, पांवटा साहिब ,हिमाचल मे भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून, शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में “भोला ज्वैलर्स”,झंडा चौक, कोटद्वार के मालिक अनिल कुमार भोला को BIS HUID गुणवत्ता वाले BIS हालमार्क सोना बेचने के लिए सम्मानित किया गया । यह सम्मान भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक सौरभ तिवारी , क्षेत्रीय विधायक चौधरी ,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती निर्मल कौर द्वारा अनिल कुमार भोला को प्रदान किया गया ।यह सम्मान मिलने पर रोटरी क्लब कोटद्वार ने प्रसन्नता व्यक्त की ।
इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक सौरभ तिवारी ,क्षेत्रीय विधायक चौधरी जी ,नगर पालिका पाॅवटा साहिब की अध्यक्षा श्रीमती निर्मल कौर व भारतीय मानक ब्यूरो के अन्य पदाधिकारी , प्रतिष्ठित उघोगपति व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *