महानगर कांग्रेस ने नारायण दत्त तिवारी को किया याद

महानगर कांग्रेस ने नारायण दत्त तिवारी को किया याद

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कमेटी,कोटद्वार कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस कार्यालय(गोखले मार्ग)में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.नारायण दत्त तिवारी की जन्मतिथि व पुण्यतिथि मनाई जहां सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पंडित नारायण तिवारी  का कद देश की राजनीति में बहुत बड़ा रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। केंद्र में मंत्री हो या दोनों राज्यों में मुख्यमंत्री के रूप में तिवारी जी की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उत्तराखंड के अंदर सिडकुल की स्थापना हो,पहाड़ों पर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचना हो, राज्य के अंदर मंडी की स्थापना हो ऐसे कई सारे कार्य उनके द्वारा किए गए, जिनको लोग आज भी याद करते हैं।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सुनील सेमवाल, विजय माहेश्वरी,देवेंद्र सिंह नेगी ,सत्येंद्र सिंह नेगी,बलवंत सिंह रावत, हेमचंद पंवार,मानसेर सिंह सैनी, मनीष चातुरी, मुदित,महानगर कांग्रेस कमेटी ,कोटद्वार के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत आदि शामिल हुए।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *