महावीर बने महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष

महावीर बने महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। महावीर सिंह रावत कोटद्वार महानगर सेवा दल के अध्यक्ष चुने गए। महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के कार्यालय में आयोजित समारोह में प्रदेश सचिव सेवादल, गोपाल गड़िय द्वारा औपचारिक घोषणा की गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने सेवा दल अध्यक्ष चुने जाने पर महावीर सिंह रावत को शुभकामनाए दी और कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए भविष्य में महावीर सिंह रावत जी से बहुत उम्मीदें हैं। इस मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट जी, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रावत , महिला महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुधा असवाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति , मीना बचवान , पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सुदर्शन रावत , पूर्व सैनिक प्रकाश के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश लखेड़ा , राकेश शर्मा, और तमाम वरिष्ठ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवा दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन सुनील सेमवाल ने किया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *