मनन के गोल ने दिलायी क्रैडल पब्लिक स्कूल को निर्णायक जीत, विद्यालय परिसर में हुआ विजेताओं का स्वागत

मनन के गोल ने दिलायी क्रैडल पब्लिक स्कूल को निर्णायक जीत, विद्यालय परिसर में हुआ विजेताओं का स्वागत

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कोटद्वार फुटबॉल संग द्वारा पहली बार त्रिदिवसीय किड्स सॉकर चैंपियनशिप का अयोजन कराया गया, जिस में शहर की शीर्ष 10 टीमों ने निशुल्क प्रतिभाग किया इस प्रतियोगिता में पांचवीं कक्षा तक के छात्रों ने आपने खेल का प्रदर्शन किया।
यह प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट के आधार पर कराई गयी, ताकि प्रतिभागियों को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले। फ़ाइनल मुकाबले में मनन रावत के निर्णायक गोल की बदोलत क्रैडल प्ले ने 1-0 से बालभारती बॉयस के खिलाफ मुकाबला जीत कर खिताब पर कब्जा किया।
अधिराज रावत को लिटिल स्टार और मोहम्मद साद को प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में नवाजा गया। फुटबॉल कोच महेंद्र रावत ने इस आयोजन को अधारभूत और सकारात्मकता पहल बताते हुए छोटी उम्र से ही खिलाड़ियों की नींव मजबूत करने पर बल देते हैं हुए कुछ उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए भी किया, जिनको भविष्य की प्रतियोगताओं के लिए तैयार किया जाएगा।
हैप्पी चिल्ड्रंस होम कलालघाटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, पूर्व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी थल सेना सेवानिवृत्त सतेंद्र रावत ने उपविजेता एवं समाजसेवी सेवानिवृत्त सुनील रावत ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।

सोमवार को क्रैडल पब्लिक स्कूल में विजेताओं का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती रेणुका गोसाई ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इससे न केवल शारीरिक मजबूती मिलती है बल्कि मानसिक रूप से भी विद्यार्थी स्वस्थ रहते हैं। 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *